एम्पीयर ज़ील EX: Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च पर 31 मार्च तक मिलेंगे हजारों फायदे इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी Ampere ने अपना नया Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है।
इस स्कूटर की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने इस स्कूटर पर आकर्षक ऑफर्स भी जारी किए हैं। यहां आप Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, रेंज, बैटरी और फीचर्स के साथ-साथ उपलब्ध ऑफर्स के बारे में जानकारी पा सकते हैं।
एम्पेयर Zeal EX की कीमत कितनी है?
कंपनी ने Ampere Zeal EX को 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। यह एक्स-शोरूम कीमत मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लिए रखी गई है. इन राज्यों के अलावा अन्य राज्यों के लिए Ampere Zeal EX की एक्स-शोरूम कीमत 75,000 रुपये तय की गई है।
Ampere Zeal EX पर क्या है ऑफर
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने इस पर एक ऑफर भी जारी किया है, जिसमें ग्राहक को इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर कंपनी की ओर से 6000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे। Ampere Zeal EX पर जारी यह ऑफर 31 मार्च 2023 तक ही वैध है।
एम्पीयर ज़ील EX बैटरी और मोटर
Ampere Zeal EX में कंपनी ने 2.3 kWh की क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी लगाई है। इस बैटरी में कंपनी ने 1.8 kW के आउटपुट के साथ BLDC तकनीक वाली इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ी है। कंपनी के मुताबिक इस बैटरी को रेगुलर चार्जर से चार्ज करने पर यह 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी।
एम्पीयर ज़ील एक्स राइडिंग रेंज
कंपनी का दावा है कि Ampere Zeal EX एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर की रेंज देती है। इस रेंज के साथ कंपनी 55 किमी/घंटा की टॉप स्पीड का भी दावा करती है।
एम्पीयर ज़ील एक्स ब्रेक और सस्पेंशन सिस्टम
Ampere Zeal EX में कंपनी ने आगे और पीछे दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक का संयोजन लगाया, जिसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम जोड़ा गया। स्कूटर के सस्पेंशन सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में स्प्रिंग बेस्ड शॉक एब्जॉर्बर सिस्टम है।
Ampere Zeal EX के साथ 4 कलर वेरिएंट्स मिलेंगे
कंपनी ने Ampere Zeal EX को तीन आकर्षक टू-टोन विकल्पों में लॉन्च किया है। पहला रंग स्टोन ग्रे, दूसरा रंग आइवरी व्हाइट और तीसरा रंग इंडिगो ब्लू है।